1. “रेयर अर्थ एलिमेंट्स” को निम्नलिखित में से किस कारण से महत्वपूर्ण माना जाता है?
A. यह केवल अंतरिक्ष अन्वेषण में प्रयुक्त होते हैं।
B. ये भू-पृष्ठ पर सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
C. ये ग्रीन एनर्जी और उच्च तकनीकी उद्योगों के लिए आवश्यक हैं।
D. इनका उपयोग केवल पारंपरिक उद्योगों में होता है।
2. अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जो हाल ही में भारत यात्रा पर थे, का नाम है-
A. JD vance
B. Pope francis
C. Donald trump
D. Kamla harris
3. भारत का पहला राज्य जिसने वायु प्रदूषकों (Particulate Matter) के लिए Emissions Trading System लागू किया, वह है —
A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश
4. भारत के SPADEX मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह मिशन मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए एक पूर्व-परीक्षण है।
- इसके अंतर्गत 2 उपग्रह(सैटेलाइट) भेजे गए
- यह मिशन केवल PSLV-C60 द्वारा लॉन्च किया गया था।
सही कथन चुनिए:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
5. निम्नलिखित में से कौन सा दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है-
A. अंग्रेजी दिवस
B. विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
C. अंग्रेजी दिवस एवं विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस दोनों
D. पृथ्वी दिवस
Answers
- उत्तर: (C) हाल ही में चीन ने कुछ रेयर अर्थ तकनीक और उनके प्रोसेसिंग नॉलेज, जैसे कि rare earth magnet making technology और gallium & germanium जैसे क्रिटिकल मिनरल्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगा दी है। gallium & germanium चीप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर के लिए जरूरी होते है। वैश्विक स्तर पर इस खनिज का 90% प्रोसेसिंग चीन ही करता है। इससे जापान ,अमेरिका और यूरोपियन कंट्री पर बहुत फर्क पड़ेगा हालांकि भारत की स्थिति Rare Earth Elements (REEs) के मामले में भौगोलिक दृष्टि से अच्छी(विश्व का 6% भंडार, Top-5 में ), लेकिन तकनीकी और रणनीतिक रूप से अभी सीमित है। भारत 2023 में जारी 30 critical minerals list में इन मिनरल्स को भी शामिल किया है ।
- उत्तर (A). अमेरिका उप राष्ट्रपति JD Vance है। मूल रूप से अर्जेंटीना के व्यक्ति पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया.वें रोमन कैथेलिक चर्च के प्रमुख और ईसाई धर्मगुरु थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक मूल्यों तथा वैश्विक भाईचारे पर केंद्रित कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें Laudato Si(2015),Let us dream…(2020) & fratelli tutti(2020) की रचना की है। उनके लिए भारत ने 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य शोक की घोषणा की है।
- उत्तर (C) ETS प्रणाली “पोल्यूशन परमिट्स” को खरीदने और बेचने की अनुमति देती है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन(GHG) को नियंत्रित करना है.
- उत्तर (D) SPADEX मिशन ISRO का एक प्रयोगात्मक मिशन है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में दो उपग्रहों के बीच स्वचालित डॉकिंग तकनीक का परीक्षण करना है। यह भविष्य के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों और उपग्रह सेवा कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारत तकनीकी रूप से अग्रणी बना है।
- उत्तर (C). अंग्रेजी दिवस 23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र (UN)द्वारा मनाया जाता है। UN के द्वारा ही कार्य करने वाली संस्था यूनेस्को इस दिन विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाती है।
follow us :
Instagram- Click Here
Previous Post – 22 April, 2025 MCQs