22 April, 2025 MCQs

  1. Earth Day’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
  1. Earth Day प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
  2. Earth Hour, WWF द्वारा प्रत्येक साल मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है.।
  3. अर्थ दिवस की शुरुआत 1970 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा की गई थी।
  4. Earth Day का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 4
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1, 2 और 4
    (d) केवल 1, 3 और 4

2.निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कोकबोरोक भाषा के बारे में सही है?
A. यह त्रिपुरा की एक प्रमुख जनजातीय भाषा है,जिसे राज्य सरकार ने सरकारी भाषा माना है।
B. भारत मे 10 लाख से ज्यादा लोग इस भाषा को जानते है
C. . इसे पूर्वोत्तर परिषद द्वारा शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।
D. यह भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल है।
सही विकल्प चुनें:

  1. केवल A और B
  2. केवल B और C
  3. केवल A, B और C
  4. सभी सही

3. “Catch the Rain-2025” अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण
  2. इस अभियान की थीम है- जल संचय ,जन भागीदारी: जन जागरूकता की ओर
  3. यह ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्र की योजना है
    उपरोक्त में से कितने सही है-
    (A) Only 1. (B) Only 2 (C) 1 and 3 (D) All

4. हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला को दोषी ठहराया गया है?
A. पेरू
B. USA
C. पाकिस्तान
D. घाना

  1. एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-10 के सदर्भ में असत्य कथन की पहचान करें-
    A. यह मल्टी-नेशनल हवाई लड़ाकू अभ्यास है।
    B. हाल ही में UAE द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत को शामिल किया गया है।
    C. चीन और पाकिस्तान भी इस अभ्यास के हिस्सा होंगे।
    D. भारत MIG 29 और jaguar के साथ पार्टिसिपेट करेगा।

Answers –

  1. सही उत्तर: (C) केवल 1, 2 और 4
    व्याख्या- अर्थ डे की शुरूआत 1970 में UNEP द्वारा नही बल्कि gaylord nelson नामक सीनेटर द्वारा की गई थी। इस साल का थीम है-“our power,our Planet.
  2. Ans- 1. केवल A और B
    पूर्वोत्तर परिषद का कार्यक्षेत्र भाषा नीति निर्धारण या भाषाओं को शास्त्रीय दर्जा प्रदान करने से संबंधित नहीं है। यह अधिकार केवल भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के पास है, जो विशेषज्ञ समितियों की सिफारिशों के आधार पर निर्णय लेता है।भारत में, वर्तमान में 11 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है: तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओडिया(2014)+(मराठी, बंगाली, पाली, प्राकृत, और असमिया-2024 में). शास्त्रीय भाषा उसी भाषा को घोषित किया जाता है जो कम से कम 1500 – 2000 वर्ष पुरानी हो। जिन भाषा को इसकी मान्यता मिल जाती है उन्हें विशेष केंद्र स्थापना करने की छूट मिल जाती है।
  3. Ans- D सभी कथन सही है.इसकी शुरुआत हरियाणा के पंचकूला में 22 मार्च 2025 विश्व जल दिवस पर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया।
    नोट- वर्तमान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री- सी आर पाटिल हैं।
  4. Ans-A
    दक्षिण अमेरिका का पश्चिमी भाग में स्थित है इसकी राजधानी लीमा है।
    इसके पड़ोसी देशों में उत्तर में इक्वाडोर और कोलंबिया, पूर्व में ब्राजील और बोलीविया, दक्षिण में चिली और पश्चिम में प्रशांत महासागर है।
  5. Ans- C. चीन पाकिस्तान इसमे भाग नही लेंगे।

follow us on facebook- Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart