“Sure Shot Topics”–By Competition World
महत्वपूर्ण दिवस
18 अप्रैल वर्ल्ड हेरीटेज डे (World Heritage Day) Also Known as-
“International Day for Monuments and Sites”
महत्वपूर्ण क्यो है ? एवं इस टॉपिक को प्रीलिम्स /मेंस के लिए कैसे पढ़ना है ?
यूँ तो बहुत सारे दिवस है लेकिन बहुत कम ही ऐसे दिवस होते है जिस पर आधारित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूंछे जाते है। इस दिवस से एवं UPSC स्टेट पीसीएस में प्रश्न पूछे जाते रहे है। उदाहरण के लिए UP PSC मेंस 2022 में पूछा था – “यूनेस्को द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश के किसी एक विश्व धरोहर स्थल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए एवं उसके महत्व को स्पष्ट कीजिए।” इसप्रकार इसे आप अपने सिलेबस के टॉपिक से जोड़कर करके पढ़ सकते हैं।
सेल्फ वर्क करें-
लेटेस्ट लिस्टेड साइट और उनके महत्व, यूनेस्को के बारे में।
वापस लौटते है टॉपिक पर वर्ल्ड हेरिटेज डे की शुरुआत कब हुई ?
इसे मनाने का प्रोपोजल 1982 में International Council on Monuments and Sites (ICOMOS) ने दिया तथा यूनेस्को ने इसे 1983 से मान्यता दे दिया। ध्यान दें इस दिवस को मनाने से पूर्व ही विश्व धरोहर स्थल को घोषित करने की परंपरा प्रयोग में थी (1972 से). भारत को 1983 में विश्व धरोहर सूची में पहला स्थल – ताज महल, आगरा किला, अजंता गुफाएँ और एलोरा गुफाएँ शामिल हुए.
उद्देश्य क्या है इसके मनाने का ?
सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इनके संरक्षण के महत्व से परिचित कराना.
इस साल (2025) की थीम ?
आपदा और संघर्ष प्रतिरोधी विरासत (Heritage under Threat from Disasters and Conflicts) है. इस थीम का मतलब है प्राकृतिक आपदाओं से इन धरोहरों को बचाने की तरफ कदम उठाना, तैयारी करना और इनसे सीख लेना.
प्रीलिम्स आधारित प्रश्न
UPSC-2024
Q-यूनेस्को (UNESCO) द्वारा जारी विश्व धरोहर सूची में शामिल की गई निम्नलिखित संपत्तियों पर विचार कीजिए:
1. शांतिनिकेतन
2.रानी-की-वाव
3. होयसल के पवित्र मंदिर समूह
4. बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर
उपर्युक्त में से कितनी संपत्तियों को वर्ष 2023 में शामिल किया गया?A-केवल एक
B-केवल दो
C-केवल तीन
D-सभी चार
Ans- B
UNESCO वह वर्ष जिसमें विश्व धरोहर को UNESCO में शामिल किया गया। शांतिनिकेतन 2023 रानी-की-वाव 2018, होयसला का पवित्र समूह 2023, महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया – 2002. अतः सही उत्तर केवल B है।
प्रश्न: भारतीय संस्कृति के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
ऐतिहासिक स्थान : प्रसिद्धि का कारण
1. बुर्जाहोम : शिलाचित्र मंदिर
2. चंद्रकेतुगढ़ : टेराकोटा कला
3. गणेश्वर : तांबे की कलाकृतियाँ
सही युग्म कौन-कौन से हैं?
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) उपरोक्त सभी 【UPSC 2020】
उत्तर: B) केवल 2 और 3
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत” (Intangible Cultural Heritage) की यूनेस्को सूची में शामिल है?
A) होली उत्सव
B) कुंभ मेला
C) रामलीला
D) सभी 【UPSC 2018】
Ans-? उस समय सही उत्तर आप्शन C रामलीला (2008) था. वर्तमान में कुंभ मेला (2017) और रामलीला दोनों सही उत्तर माने जाएंगे.
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा शहर यूनेस्को की “Creative Cities Network” में शामिल है?
A) जयपुर
B) भोपाल
C) कोलकाता
D) चेन्नई। 【UP PSC 2018】
उत्तर: A) जयपुर
प्रश्न: यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में बिहार का कौन-सा स्थल इनमें सबसे पुराने लिस्ट में शामिल है?
A) नालंदा विश्वविद्यालय
B) विक्रमशिला विश्वविद्यालय
C) महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया
D) पावापुरी जैन मंदिर 【BPSC -2021】
उत्तर: C) महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगया 2002 नालंदा यूनिवर्सिटी 2016 में
Mains Based question
प्रश्न: भारत में सांस्कृतिक विरासत स्थलों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की क्या भूमिका है? उदाहरण सहित समझाइए।
【upsc 2023】
प्रश्न: यूनेस्को द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश के किसी एक विश्व धरोहर स्थल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए एवं उसके महत्व को स्पष्ट कीजिए।
【UP PCS 2023】
करंट अपडेटयूनेस्को की 7 प्रमुख सूचियों से संबंधित करंट अफेयर्स का संक्षिप्त सार दिया गया है — जो UPSC, PCS, SSC आदि के लिए उपयोगी रहेगा:-
1. विश्व धरोहर सूची (World Heritage Sites) 2023:
शांतिनिकेतन (प. बंगाल)
होयसला मंदिर समूह (कर्नाटक)
2024 (संभावित): मोइडम्स (असम) (नॉमिनेट किया गया है)2. अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) 2023 : गरबा (गुजरात)
20 24 : नवरोज़ उत्सव (भारत समेत अन्य देशों की साझी परंपरा)3. मानवता की स्मृति रजिस्टर (Memory of the World) 2024 (एशिया-प्रशांत रजिस्टर में भारत से शामिल) : रामचरितमानस,पंचतंत्र सहृदयालोका-लोचन 4. क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) 2023: ग्वालियर (म्यूज़िक) कोझिकोड (गैस्ट्रोनॉमी) 2024 : कोई नया भारतीय शहर शामिल नहीं हुआ 5. बायोस्फीयर रिज़र्व (UNESCO-MAB) 2023-24 : कोई नया भारतीय रिज़र्व शामिल नहीं हुआ. भारत के पास कुल 12 मान्यता प्राप्त बायोस्फीयर रिज़र्व हैं 6. ग्लोबल जियोपार्क्स 2023-24: पहली बार दिल्ली में यूनेस्को जियोपार्क्स पर कार्यशाला हुई लेकिन कोई स्थल शामिल नही है। 7. संकटग्रस्त भाषाएँ (Atlas of the World’s Languages in Danger) भारत की स्थिति (2023-24) : 192 भाषाएँ संकटग्रस्त 55 “अत्यंत संकटग्रस्त” केटेगरी में