प्रश्न 1: भारत और पाकिस्तान के बीच ‘बाघा अटारी सीमा’ किस राज्य में स्थित है?
A) पंजाब
B) जम्मू और कश्मीर
C) राजस्थान
D) लद्दाख
प्रश्न 2.पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) मनाने का मूल उद्देश्य क्या है?
A.मतदाता सूची संशोधन
B.ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान
C. सबसे उत्कृष्ट पंचायतों का सम्मान
एवं स्थानीय स्वशासन का संवर्धन
D.पंचायत भवन उद्घाटन
प्रश्न.3- विधि आयोग (Law Commission of India) के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
- हाल ही में संजीव खन्ना को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।
- आयोग का गठन भारत सरकार द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिए अधिसूचना द्वारा किया जाता है।
- विधि आयोग का मुख्य कार्य प्रचलित क़ानूनों की समीक्षा कर सुधार की सिफ़ारिशें करना 4. विधि आयोग के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के सेवानिवृत्त न्यायाधीश होते हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन‑सा/से असत्य है/हैं?
कूट:
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1
D. केवल 1, 2 और 3
प्रश्न4. भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण के 50 वर्ष पूरा किया, भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह का नाम है-
A. आदित्य L
B. आर्यभट्ट
C. भास्कर
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. टैरिफ़‑वार (Tariff War) से जुड़े निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
- टैरिफ़‑वार की स्थिति में दो या अधिक देश परस्पर आयात शुल्क बढ़ाते हैं।
- इससे अक्सर “Most‑Favoured Nation” (MFN) सिद्धांत का उल्लंघन होता है।
- WTO के अंतर्गत Dispute Settlement Body (DSB) टैरिफ़‑वार के मामलों में अनिवार्य रूप से दंडात्मक जुर्माना लगाती है; समझौते का विकल्प नहीं देती।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन‑सा/कौन‑से गलत है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 3
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Answers
- Ans- A) पंजाब
- Ans-C सबसे उत्कृष्ट पंचायतों का सम्मान एवं स्थानीय स्वशासन का संवर्धन
प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) मनाया जाता है. पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था। इस वर्ष पंचायती दिवस का मुख्य समारोह बिहार के मधुबनी जिले में होना है । 2025 के पंचायती दिवस पर कुछ पुरस्कार शुरू किए गए - प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पंचायतों/संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए निम्नलिखित विशेष श्रेणी के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार शुरू किए गए हैं: 1.जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार (सीएएसपीए) - पंचायतों को जलवायु-उत्तरदायी स्थानीय सरकारों के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना; 2. आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार (एएनपीएसए) - पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत राजस्व (ओएसआर) में वृद्धि के जरिये आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना; 3. पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार (पीकेएनएसएसपी) - पंचायती राज प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में उत्कृष्टता को पहचानना। यह पुरस्कार मंत्रालय द्वारा 2023 में स्थापित किया गया
3. Ans- C. केवल 1
ध्यान दें प्रश्न में असत्य कथन का चुनाव करना था इसलिए ऑप्शन C सही है।
23 वें विधि आयोग का अध्यक्ष अप्रैल 2025 में पूर्व न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी को बनाया गया है। वें रितुराज अवस्थी के जगह लेंगे।
4. Ans- B. आर्यभट्ट
5. Ans-B कृपया प्रश्न को ध्यान से पढ़े इसमे गलत कथन चुनना था।★ Tariff War = tit‑for‑tat मतलब आयातित वस्तुओं पर सरकार द्वारा लगाया गया कर को tarif कहते है । एक देश जब एक दूसरे के देश मे आयातित वस्तुओं पर tarif लगाने लगते है तो यही स्थिति tarif वार कहलाती है। वही Safeguard एक तरह इमरजेंसी सुरक्षा उपाय होता है उदाहरण के लिए Safeguard भारत किसी देश पर safeguard तब लगाएगा जब उसे डर हो कि बाहर से आयातित चावल के कारण भारत के अपने किसानों का चावल नहीं बिक पाएगा। WTO की Dispute Settlement Body (DSB) अनिवार्य रूप से जुर्माना नहीं लगाती, बल्कि पहले आपसी समझौते का प्रयास करती है। जुर्माना तभी लगता है जब समझौता नहीं हो पाता और मामला आगे बढ़ता है। इसलिए यह कथन पूरी तरह गलत है।
follow us :
Instagram- Click Here